स्कूल शिक्षा बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा, एक्स्ट्रा क्लासेज के बाद भी रिजल्ट में कोई सुधार नहीं 

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट गणित, साइंस और अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा

Jun 14, 2024 - 11:04
 0  19
स्कूल शिक्षा बोर्ड की रिपोर्ट में खुलासा, एक्स्ट्रा क्लासेज के बाद भी रिजल्ट में कोई सुधार नहीं 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-06-2024

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं बोर्ड की परीक्षा में सबसे ज्यादा स्टूडेंट गणित, साइंस और अंग्रेजी विषय में फेल हुए हैं। स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। 

शिक्षा विभाग ने इस रिपोर्ट को कंपाइल किया है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा स्टूडेंट गणित विषय में फेल हुए हैं। जबकि दूसरे नंबर पर साइंस विषय है। रिपोर्ट के अनुसार 11738 बच्चे गणित विषय पास नहीं कर पाए। वहीं अंग्रेजी में 5305 बच्चे फेल हुए हैं। 

इसके साथ ही जमा दो कक्षा की बात की जाए तो 7784 छात्र ऐसे हैं जो अंग्रेजी विषय की परीक्षा पास नहीं कर पाए हैं। वहीं 2476 छात्र इतिहास, 1580 छात्र पॉलिटिक्ल साइंस में फेल हुए हैं। हर साल देखने में आता है कि कठिन विषय की तैयारी छात्र बेहतर ढंग से तैयारी कर सके इसके अलग से भी तैयारी करवाई जाती है।

यहीं नहीं बच्चों के लिए खास तौर पर रेमेडियल कक्षाएं भी लगाई जाती है लेकिन उसके बाद भी रिजल्ट में सुधार नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग की ओर से करवाए गए एंड लाइन सर्वे में गणित और अंग्रेजी विषय में सबसे ज्यादा स्टूडेंट कमजोर पाए गए थे। 

शिक्षा विभाग ने इसके लिए स्कूलों में एक्सट्रा क्लासेज लगाने के निर्देश दिए थे। शिक्षा विभाग ने एक्सट्रा क्लासेज भी लगाई थी। बावजूद इसके स्कूलों में इन दो विषयों में रिजल्ट में सुधार नहीं आया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow