जिला परिषद के तहत चल रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा 

सिरमौर जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज नाहन में आयोजित हुई जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा।सिरमौर जिला में जिला परिषद के तहत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्य पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सिरमोर सीमा कन्याल द्वारा की गई। मीडिया से बात करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पुराने एजेंडों पर चर्चा की गई

Nov 18, 2025 - 23:09
 0  26
जिला परिषद के तहत चल रही केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा 

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  18-11-2025
सिरमौर जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक आज नाहन में आयोजित हुई जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा।सिरमौर जिला में जिला परिषद के तहत चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्य पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष सिरमोर सीमा कन्याल द्वारा की गई। मीडिया से बात करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से पुराने एजेंडों पर चर्चा की गई और धरातल पर विकास कार्य की क्या मौजूदा स्थिति है उसका फीडबैक अधिकारियों से लिया गया। 
जिला परिषद अध्यक्ष ने सरकार के उस फैसले का विरोध जताया जिसमें कहा गया है कि 15 वित्त आयोग का जो पैसा पंचायती राज संस्थाओं के पास लंबित पड़ा है उसे जल शक्ति विभाग और ग्रामीण विकास अभिकरण को शिफ्ट किया जाए। उन्होंने कहा कि नवंबर माह में ही सरकार की तरफ से एक पत्र जिला परिषद को मिला है जिससे यह निर्देश दिए गए कि लंबित पड़ी धनराशि को शिफ्ट किया जाए जिसका सभी जिला परिषद सदस्य ने विरोध जताया है।

उन्होंने कहा कि फील्ड में टेक्निकल स्टाफ की कमी के चलते और ज्यादातर कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी न होने के चलते पैसा खर्च नहीं हो पाया है ऐसे में सरकार को चाहिए था टेक्निकल स्टाफ तैनात कर उन्हें ऑनलाइन पेमेंट की ट्रेनिंग दी जाती जिससे विकास कार्य पर भी कोई असर नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि यदि यह पैसा सरकार को वापस भेजा जाता है तो इससे जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य और पंचायत प्रधान अपने क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करवा पाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />