यूपीएससी में बेटियों का दबदबा , प्रयागराज की शक्ति दुबे बनी टॉपर , टॉप पांच में से तीन महिलाएं
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश की शक्ति दुबे ने प्रथम और हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। आयोग ने मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि शीर्ष पांच उम्मीदवारों में से तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिला) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में उत्तर प्रदेश की शक्ति दुबे ने प्रथम और हर्षिता गोयल ने दूसरा स्थान हासिल किया है, जबकि डोंगरे अर्चित पराग तीसरे स्थान पर रहे। आयोग ने मंगलवार को परीक्षा का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि शीर्ष पांच उम्मीदवारों में से तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। परीक्षा में कुल 1009 उम्मीदवारों (725 पुरुष और 284 महिला) को विभिन्न सेवाओं में नियुक्ति के लिए आयोग द्वारा अनुशंसित किया गया है। इनमें से भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए 180, भारतीय विदेश सेवा के लिए 55, भारतीय पुलिस सेवा के लिए 147, सेंट्रल सर्विस ग्रुप ए के लिए 605 और ग्रुप बी के लिए 142 उम्मीदवार चुने गए हैं।
What's Your Reaction?



