विद्यार्थियों ने मानव हिल रिजार्ट में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान किया अर्जित  

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा के जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट  में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला  संपन्न

Oct 23, 2024 - 19:17
Oct 23, 2024 - 19:24
 0  51
विद्यार्थियों ने मानव हिल रिजार्ट में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान किया अर्जित  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ   23-10-2024

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा के जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों के लिए हरिपुरधार के निकट मानव हिल रिजोर्ट  में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला  संपन्न हो गई। इस कार्यशाला के दौरान  विद्यार्थियों ने मानव हिल रिजार्ट में पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार विषय का व्यावहारिक ज्ञान अर्जित किया। 

पर्यटन व्यवसाय का अध्ययन कर रहे इन विद्यार्थियों के लिए आयोजित दो दिवसीय व्यवहारिक कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को पर्यटन व्यवसाय से संबंधित कुकिंग, कैटरिंग, हाउसकीपिंग, ट्रैकिंग, टेंट फिटिंग और स्वच्छता एवं साफ सफाई आदि विषयों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। मानव हिल रिजोर्ट में रात्रि ठहराव के दौरान विद्यार्थियों ने सिरमौरी नाटीयों और रासा नृत्य आदि सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। 

रिजोर्ट  में रात्रि में कैंप फायर के दौरान गीत संगीत कार्यक्रमों का जमकर आनंद लिया, । इस दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन शुक्रवार को विद्यार्थियों के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा की जमा एक की  छात्रा  अर्चना कुमारी ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया जबकि इसी पाठशाला की जमा दो की छात्रा कुमारी शिल्पी ने द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। 

पाठशाला की जमा एक की छात्रा कुमारी अंबिका ने क्विज प्रतियोगिता में तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। मानव हिल रिजोर्ट के प्रबंध निदेशक मेलाराम शर्मा ने  विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और इस व्यवसाय के अंतर्गत युवा न केवल स्वरोजगार के माध्यम से जीवन यापन कर सकते हैं अपित दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करा सकते हैं। 

इस अवसर पर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जरवा के व्यावसायिक अध्यापक विक्रम ठाकुर ने पर्यटन विषय की विभिन्न विधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश के नैसर्गिक भौगोलिक  परिदृश्यों के कारण यहां साल भर के दौरान हर मौसम में विश्व भर से लाखों सैलानी भ्रमण करने आते हैं और इसी कारण इस राज्य में पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं । 

कार्यशाला के दौरान हरिपुरधार से आए ट्रैकिंग के एक्सपर्ट अनिल राणा और प्रवीण ठाकुर ने विद्यार्थियों को कैंपिंग टेंट लगाने के तौर तरीकों के साथ-साथ ट्रैकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस कार्यशाला के दौरान विद्यालय के अध्यापक ज्योति ठाकुर और वेद प्रकाश के अलावा सेवादार सुमित्रा देवी ने भी कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों में अनुशासन और उचित व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow