सीएम सुक्खू ने बीती रात सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों के साथ थुनाग विश्राम गृह में बिताई रात 

प्रशासन की सलाह के विपरीत, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीती रात सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों के साथ थुनाग विश्राम गृह में बिताई। उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को साझा करते हुए उनके बीच समय बिताया और उन्हें भरोसा दिलाया

Jul 10, 2025 - 12:35
Jul 10, 2025 - 12:36
 0  147
सीएम सुक्खू ने बीती रात सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों के साथ थुनाग विश्राम गृह में बिताई रात 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     10-07-2025

प्रशासन की सलाह के विपरीत, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बीती रात सराज विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित लोगों के साथ थुनाग विश्राम गृह में बिताई। उन्होंने पीड़ित परिवारों के दुख-दर्द को साझा करते हुए उनके बीच समय बिताया और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

मौसम विभाग की ओर से क्षेत्र में रात 2:00 बजे के बाद भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया था, जिसे देखते हुए प्रशासन ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र में रुकने से मना किया था। मुख्यमंत्री की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक अधिकारी उनसे बार-बार थुनाग में न रुकने का आग्रह कर रहे थे, इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावितों के बीच रहकर उनकी पीड़ा को साझा करने का निर्णय लिया।

थुनाग विश्राम गृह मंडी जिले का सबसे बड़ा राहत शिविर है, जिसमें इस समय 130 आपदा प्रभावितों ने शरण ली है, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले इन प्रभावितों से बातचीत की, उनके हालचाल जाने और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का स्वयं निरीक्षण भी किया। 

बता दें, मंडी जिले के थुनाग में हाल ही में बादल फटने से व्यापक तबाही हुई है और कई लोग बेघर हो गए हैं। इस आपदा में राज्य में 85 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जिनमें मंडी में 17 लोग शामिल हैं। 35 से ज़्यादा लोग अभी भी लापता हैं। कई लोग बेघर हो गए हैं। सैकड़ों लोग अलग-अलग आश्रय गृहों में रह रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को संदेश भी दिया कि राहत एवं पुनर्वास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों में तत्परता दिखाने और सरकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र प्रभावितों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow