देव अभिनंदन के साथ माँ बेटे के मिलन का प्रतीक अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका ज़ी मेला शुरू

अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय  श्री रेणुका जी मेले का आज विधिवत आगाज हो गया। मां बेटे के मिलन के प्रतीक इस मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। परंपरा अनुसार गिरी नदी के तट पर देव पालकियों का स्वागत किया

Nov 11, 2024 - 19:18
Nov 11, 2024 - 20:55
 0  76
देव अभिनंदन के साथ माँ बेटे के मिलन का प्रतीक अंतराष्ट्रीय श्री रेणुका ज़ी मेला शुरू
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

गिरी नदी के तट पर किया देवपालकियों का स्वागत,जयकारों व ढोल नगाड़ों की धुनों से गूंज उठी घाटी

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी    11-11-2024

अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय 5 दिवसीय  श्री रेणुका जी मेले का आज विधिवत आगाज हो गया। मां बेटे के मिलन के प्रतीक इस मेले का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया। परंपरा अनुसार गिरी नदी के तट पर देव पालकियों का स्वागत किया गया और उसके बाद यहां मुख्यमंत्री ने भगवान परशुराम भगवान की पालकी को कंधा देकर मेले का विधिवत शुभारंभ किया। 
 

गिरी नदी के तट पर पहुंची देव पालकियों के दर्शन के लिए लोगों का खूब सैलाब उमड़ा। शोभायात्रा जब गिरी नदी के तट से  मंदिर परिसर के लिए रवाना हुई तो पूरा क्षेत्र माँ रेणुका व भगवान परशुराम के जयकारों के साथ ढोल नगाड़ों की धुनों से गूंज उठा।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  अंतरराष्ट्रीय स्तरीय रेणुका  मेले की देश व प्रदेश वासियों को बधाईयां दी और कहा कि उन्हें पहली बार अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय  रेणुका जी मेले के शुभारंभ का अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के यह मेले और पौराणिक आयोजन दर्शाते है कि हिमाचल देवभूमि है और यहां शांत प्रिय लोग रहते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम और माता रेणुका का आशीर्वाद पूरे प्रदेश पर बना रहे आज वह इस बात की कामना करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेणुका बांध निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा फॉरेस्ट क्लीयरेंस के चलते अभी निर्माण कार्य रुका हुआ है।


दशमी के दिन शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेला आगामी 15 नवंबर तक चलेगा इस दौरान मंदिर परिसर में पहुंची देव पालकियों के लोग एक साथ यहां अगले 5 दिनों तक दर्शन कर पाएंगे साथ ही मेले में आयोजित होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी लुत्फ उठा पाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow