एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री , आपदा प्रभावितों के सामने भी झूठ बोल गए सीएम : जयराम ठाकुर

विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह इस बार भी मंडी के पड्डल ग्राउंड में आपदा प्रभावितों के बीच अपने पुराने झूठों की नदी बहाई। एक ही झूठ को बार-बार बोलकर वह अपनी नाकामी छुपाना और सत्य को दरकिनार करना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश के लोग सब कुछ जानते हैं

Nov 10, 2025 - 19:27
Nov 10, 2025 - 19:43
 0  30
एक लीडर की बजाय डीलर की तरह बर्ताव कर रहे हैं मुख्यमंत्री , आपदा प्रभावितों के सामने भी झूठ बोल गए सीएम : जयराम ठाकुर
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  10-11-2025
विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह इस बार भी मंडी के पड्डल ग्राउंड में आपदा प्रभावितों के बीच अपने पुराने झूठों की नदी बहाई। एक ही झूठ को बार-बार बोलकर वह अपनी नाकामी छुपाना और सत्य को दरकिनार करना चाहते हैं। लेकिन प्रदेश के लोग सब कुछ जानते हैं। उन्होंने जितनी बातें कहीं वह कितनी सही थी इसका अंदाजा उन्हें जनसभा में बैठे लोगों की प्रतिक्रिया देखकर ही समझ आ गया होगा। आपदा में अपना सब कुछ गवां चुके लोगों के सामने मुख्यमंत्री द्वारा एक से बढ़कर एक बातें की गई। अपनी हर नाकामी को उन्होंने नकारने की कोशिश की। लेकिन सवाल है कि मुख्यमंत्री झूठ किसके सामने बोल रहे थे? यह वही आपदा प्रभावित लोग हैं जो 3 महीने से ज्यादा समय से सरकार की नाकामी का दंश झेल रहे हैं। यह वही आपदा प्रभावित लोग हैं जिनसे आपने 2023 में भी बड़े-बड़े वादे किए थे।
उन्होंने कहा कि इस बार भी मीडिया के माध्यम से बहुत सारे ऐसे लोग सामने आए जिनका सब कुछ बर्बाद हो गया और उन्हें सरकार द्वारा कुछ नहीं दिया गया। इस तरीके की शिकायतों का मुख्यमंत्री संज्ञान ने और जिम्मेदारों की जवाबदेही सुनिश्चित करें। जयराम ठाकुर ने कहा कि जिन जमीनों पर इंडस्ट्री लगाकर प्रदेश की आय बढ़ाई जा सकती थी और प्रदेश में रोजगार का सृजन किया जा सकता था। वह जमीनें मुख्यमंत्री के प्रॉपर्टी डीलर मित्र बेचने की डील कर रहे हैं। प्रदेश के बाहर और भीतर के लोगों से डीलिंग हो रही हैं। मुख्यमंत्री एक प्रॉपर्टी डीलर की तरह काम कर रहे हैं एक विजनरी लीडर की तरह नहीं। आज तक इंडस्ट्री लगाने से किस प्रदेश का भला नहीं हुआ है? क्या भारत में कोई ऐसा भी उदाहरण है जहां इंडस्ट्रीज को रियायत न दी जाती हो? पूरे देश में उद्योगों को रियायत देने का चलन है। कस्टमाइज्ड पैकेज का कॉन्सेप्ट ना तो हिमाचल में नया है और नहीं पूरे देश में। उनकी पार्टी की सरकार में भी उद्योगपतियों को हिमाचल में लाने के लिए ऐसी सुविधा दी जाती रही है। प्रदेश के अन्य राज्य भी ऐसा करते हैं। जिससे उनके यहां उद्योग आते हैं और उद्योगों की वजह से प्रदेश के राजस्व संग्रहण और नौकरियों का इकोसिस्टम तैयार होता है। क्या पंजाब में उद्योगपतियों को रियायतें नहीं दी जाती?
क्या उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश में उद्योगपतियों को रियायतें नहीं दी गई? क्या कांग्रेस शासित कर्नाटक और तेलंगाना में उद्योगपतियों को विभिन्न प्रकार की रियायतें नहीं दी जा रही है? हिमाचल प्रदेश सरकार का विजन दूरगामी सोच से बहुत दूर है। मुख्यमंत्री को सिर्फ आज और आज का दिखाई दे रहा है कि प्रदेश में क्या है जिसे बेचा जा सकता है और कैसे बेचा जा सकता है? सरकार का सारा प्रयास सिर्फ उसी दिशा में हैं। सरकार की  इसी नाकामी और  छोटी सोच का परिणाम है कि प्रदेश से इंडस्ट्रीज पलायन कर रही हैं और सरकार के संरक्षित लोग इंडस्ट्रीज से वसूली कर रहे हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश हितों की बात करते हैं? आखिर प्रदेश की हाइड्रो पावर योजनाओं को पब्लिक सेक्टर की संस्थाओं से छीनना कहां से प्रदेश हित हो सकता है? हिमाचल प्रदेश सरकार ने चुनौती पूर्ण पावर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए गवर्नमेंट टू गवर्नमेंट कांट्रैक्ट के तहत नामी पीएसयूज को दिया था। जिसमें एक भी पैसे का गलत काम संभव ही नहीं है। उन प्रोजेक्ट्स को मुख्यमंत्री ने बड़े पीएसयूज यानी एनएचपीसी और एसजेवीएनएल से वापस ले कर तेलंगाना और कर्नाटक के व्यापारी मित्रों को बुला बुलाकर उन्हें दे रहे हैं? देश की ख्यातिप्राप्त पीएसयू से काम छीन कर कांग्रेस शासित राज्यों के ठेकेदारों को हिमाचल के हितों को सौंपना हिमाचल के हितों की रक्षा करने वाला कदम कैसे हो सकता है?
जबकि सत्ता में आने के साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय की पावर प्रोजेक्ट्स में हो रहे घोटालों में संलिप्तता की बातें सामने आने लगी। कुछ चहेते लोगों को लाभ देने के लिए सरकार ने नियमों में ऐसे–ऐसे बदलाव किए कि भ्रष्टाचार साफ-साफ नजर आया। सुक्खू सरकार ने प्रदेश के हितों को माफियाओं और मित्रों की गोद में सौंप दिया है। जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र  के धबेहड़ में आयोजित समर क्रिकेट कप-2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान स्थानीय लोगों और  क्रिकेट प्रेमियों द्वारा उनका भविष्य स्वागत किया गया। उन्होंने विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी से सम्मानित करते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह अनुशासन, एकता और सकारात्मक जीवनशैली की प्रेरणा देता है। आज के युवा वर्ग को खेल को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।
उन्होंने शानदार क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन के लिए सभी आयोजकों , खिलाड़ियों व सहयोगियों को साधुवाद दिया। इस मौके पर उनके साथ स्थानीय भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता वन लोग उपस्थित रहे। इसके बाद सराज विधानसभा क्षेत्र के थाटा में जनता से मुलाकात कर जनसभा को संबोधित किया। जयराम ठाकुर ने कुल्लू जिला के तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत नोहांडा के झनियार गांव में हुआ अग्निकांड पर गहरा दुःख जताया। उन्होंने घटना को ह्रदय विदारक और पीड़ादाई बताते हु प्रभावित परिवारों के प्रति  संवेदनाएं व्यक्त कर सभी के सकुशल होने की ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने स्थानीय विधायक सुरेंद्र शौरी से बातकर प्रभावितों की हर संभव मदद के लिए निर्देशित कर  प्रशासन से  प्रभावितों को हर संभव सहायता पहुंचाने का अनुरोध किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow