मानव जीवन बहुमूल्य , इसे नशे के आगोश में रखकर न करें खत्म , मानसिक रोगियों के साथ नहीं रखे जाएंगे नशे के आदी मरीज : स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि आईजीएमसी में इलाज के लिए उपचाराधीन नशे के आदी लोगों को मानसिक रोगियों के साथ नहीं रखा जाएगा। हमारी सरकार इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बचत भवन में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से युवा बचाओ अभियान के तहत नशे के खिलाफ "द व्हाइट ट्रुथ" वेब सीरीज का ट्रेलर लांच करने के उपरांत अपने विचार साझा कर रहे थे
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि आईजीएमसी में इलाज के लिए उपचाराधीन नशे के आदी लोगों को मानसिक रोगियों के साथ नहीं रखा जाएगा। हमारी सरकार इस दिशा में कदम उठाने जा रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आज अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बचत भवन में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की ओर से युवा बचाओ अभियान के तहत नशे के खिलाफ "द व्हाइट ट्रुथ" वेब सीरीज का ट्रेलर लांच करने के उपरांत अपने विचार साझा कर रहे थे। यह सीरीज नशे की गिरफ्त में आ चुके लोगों के ऊपर आधारित है जिसमें 7 एपिसोड होंगे। नशे के खिलाफ आप समाज में किस तरह अपनी भूमिका निभा सकते है, इस वेब सीरीज के माध्यम से जागरूकता फैलाने का लक्ष्य है। वेब सीरीज को टीएफटी प्रोडक्शन की ओर से बनाया गया है।
What's Your Reaction?



