अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वच्छता और जन जागरूकता का आगाज़ , कार बिन बैग स्थापना  अभियान को डीसी ने दिखाई हरी झंडी

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को पड्डल मैदान से किया। उन्होंने कार बिन बैग स्थापना एवं सघन आईईसी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि सघन आईईसी अभियान 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान 12 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होगा

Aug 12, 2025 - 19:05
Aug 12, 2025 - 20:11
 0  27
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वच्छता और जन जागरूकता का आगाज़ , कार बिन बैग स्थापना  अभियान को डीसी ने दिखाई हरी झंडी
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  12-08-2025
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने मंगलवार को पड्डल मैदान से किया। उन्होंने कार बिन बैग स्थापना एवं सघन आईईसी अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपायुक्त ने बताया कि सघन आईईसी अभियान 12 अगस्त से 12 अक्तूबर तक चलेगा, जबकि अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस अभियान 12 अगस्त से 31 अगस्त तक आयोजित होगा। 
इसमें जिले के सभी रेड रिबन क्लब, सरकारी विभाग, गैर-सरकारी संगठन और युवक मंडल सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अभियान की शुरुआत में उपायुक्त ने विशेष कार बिन बैग लगाए और स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है, जिसमें कूड़ा-कचरा प्रबंधन सबसे अहम है। इस दौरान 52 टैक्सियों में विशेष कार बिन स्थापित किए गए। 
कार बिन बैग पर एक ओर एचआईवी/एड्स से संबंधित जानकारी और दूसरी ओर क्षय रोग मुक्त प्रदेश का संदेश अंकित किया गया है, ताकि सफर के दौरान भी लोग स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक रह सकें। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर और जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow