इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य , विधवा , तलाकशुदा और दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को मिल रही सहायता

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के  कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार  द्वारा सामाजिक सेवा क्षेत्र को दिए जा रहे विशेष अधिमान से समस्त वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विधवाओं, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना ने ऐसे परिवारों को सम्मान पूर्वक जीवन के साथ उनके बच्चों को उन्नति एवं तरक्की का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाया है

Mar 30, 2025 - 19:29
Mar 30, 2025 - 20:00
 0  46
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य , विधवा , तलाकशुदा और दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को मिल रही सहायता
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  30-03-2025

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के  कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार  द्वारा सामाजिक सेवा क्षेत्र को दिए जा रहे विशेष अधिमान से समस्त वर्गों का कल्याण सुनिश्चित बनाया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा विधवाओं, तलाकशुदा, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांग अभिभावकों के बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की सुविधाएं सुनिश्चित बनाने को लेकर कार्यान्वित की जा रही महत्वाकांक्षी इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना ने ऐसे परिवारों को सम्मान पूर्वक जीवन के साथ उनके बच्चों को उन्नति एवं तरक्की का एक बेहतरीन अवसर उपलब्ध करवाया है , जो अपने आर्थिक संसाधनों में कमी के चलते शिक्षा-स्वास्थ्य-पोषण के लिए अन्य पारिवारिक सदस्यों के मोहताज थे। 
योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता के रूप में 18 वर्ष से कम आयु के पात्र बच्चों को प्रति माह एक हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है। 18 से 27 वर्ष आयु तक के विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के किसी भी राजकीय संस्थान में  डिग्री- डिप्लोमा या विभिन्न  व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अंतर्गत नि:शुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। साथ में हॉस्टल की सुविधा नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों को पीजी शुल्क के रूप में तीन हजार की राशि प्रतिमाह उपलब्ध करवाने का भी विशेष प्रावधान है। आवेदक हिमाचल प्रदेश का स्थायी निवासी तथा वार्षिक आय एक लाख से कम होनी चाहिए। 
आवश्यक दस्तावेजों में पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र , अभिभावक का विकलांगता प्रमाणपत्र , तलाक प्रमाणपत्र , हिमाचली प्रमाणपत्र , आय प्रमाणपत्र , आयु प्रमाणपत्र , परिवार नकल इत्यादि। पात्र आवेदक योजना से लाभ लेने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सुपरवाइजर , बाल विकास परियोजना अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास कमल किशोर शर्मा बताते हैं कि चम्बा ज़िला में इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित बनाया जा रहा है। योजना के तहत 1043 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। साथ में 700 के करीब मामले विभागीय प्रक्रिया में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow