भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक वट वृक्ष है आरएसएस , राष्ट्रीय चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा संघ : नरेंद्र मोदी 

प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक वट वृक्ष है और यह राष्ट्रीय चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कठिन से कठिन दौर में भी भारत की चेतना को जागृत रखने वाले नए-नए सामाजिक आंदोलन होते रहे हैं। पीएम मोदी नागपुर के माधव नेत्रालय के नए भवन (प्रीमियर सेंटर) के शिलान्यास पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे

Mar 30, 2025 - 19:31
Mar 30, 2025 - 20:01
 0  81
भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक वट वृक्ष है आरएसएस , राष्ट्रीय चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा संघ : नरेंद्र मोदी 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नागपुर  30-03-2025
प्रधानमंत्री ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक वट वृक्ष है और यह राष्ट्रीय चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि कठिन से कठिन दौर में भी भारत की चेतना को जागृत रखने वाले नए-नए सामाजिक आंदोलन होते रहे हैं। पीएम मोदी नागपुर के माधव नेत्रालय के नए भवन (प्रीमियर सेंटर) के शिलान्यास पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। पीएम मोदी नागपुर के दौरे में आरएसएस के मुख्यालय का दौरा किया और वहां संगठन के संस्थापक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार और आरएसएस के पूर्व सर संघ चालक स्वर्गीय माधव सदाशिव गोलवलकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। 
पीएम मोदी यहां दीक्षाभूमि भी गए और डॉ भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। नागपुर के दौरे में श्री मोदी के साथ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उनके साथ थे। प्रधानमंत्री ने माधव नेत्रालय के कार्यक्रम में कहा , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की अमर संस्कृति का आधुनिक अक्षयवट है। यह अक्षयवट आज भारतीय संस्कृति को हमारे राष्ट्र की चेतना को निरंतर ऊर्जावान बना रहा है। उन्होंने भारत में समय समय पर चेतना को जागृत करने वाले आंदोलनों के संदर्भ में मध्य काल के भक्ति आंदोलन का उदाहरण दिया और कहा“मध्यकाल के उस कठिन कालखंड में हमारे संतों ने भक्ति के विचारों से हमारी राष्ट्रीय चेतना को नयी ऊंचाई दी। 
इससे पहले पीएम मोदी ने नागपुर में डॉ हेडगेवार और गुरुजी ( गोलवलकर ) को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा,‘‘नागपुर में स्मृति मंदिर जाना एक बहुत ही खास अनुभव है। आज की यात्रा को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि यह वर्ष प्रतिपदा के दिन हुई है, जो परम पूज्य डॉक्टर साहब (हेडगेवार) की जयंती भी है। मेरे जैसे अनगिनत लोग परम पूज्य डॉक्टर साहब और पूज्य गुरुजी के विचारों से प्रेरणा और शक्ति प्राप्त करते हैं। इन दो महानुभावों को श्रद्धांजलि देना सम्मान की बात थी, जिन्होंने एक मजबूत, समृद्ध और सांस्कृतिक रूप से गौरवशाली भारत की कल्पना की थी। 
पीएम मोदी ने दीक्षाभूमि का दौरा करने के बाद सोशल मीडिया पर लिखा नागपुर में दीक्षाभूमि सामाजिक न्याय और दलित लोगों के सशक्तिकरण का विराट प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी भारत के लोग डॉ बाबासाहेब के प्रति इस बात के लिए कृतज्ञ बने रहेंगे कि उन्होंने हमें एक ऐसा संविधान दिया जो हमारे लिए सम्मान और समानता की गारंटी देता है।” प्रधानमंत्री ने इसी पोस्ट में कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा ही पूज्य बाबासाहेब के दिखाए मार्ग का अनुसरण किया है और हम भारत को उनके सपनों का देश बनाने के लिए और अधिक मेहनत से काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। प्रधानमंत्री आज एक दिन के महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow