देश की जनता ने इंडी गठबंधन को नकारा , मोदी के विकास पर लगाई मुहर : जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए गठबंधन को पूर्ण जनसमर्थन दिया। जिससे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी 3.0 का कार्यकाल देश के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। इस बात की घोषणा नरेंद्र मोदी ने पहले ही कर दी है
![देश की जनता ने इंडी गठबंधन को नकारा , मोदी के विकास पर लगाई मुहर : जयराम ठाकुर](https://youngvarta.com/uploads/images/202405/image_870x_6645a20297a15.jpg)
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 07-06-2024
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए गठबंधन को पूर्ण जनसमर्थन दिया। जिससे नरेन्द्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी 3.0 का कार्यकाल देश के विकास के लिए ऐतिहासिक होगा। इस बात की घोषणा नरेंद्र मोदी ने पहले ही कर दी है। आने वाला समय भारत के ऐतिहासिक प्रगति का कालखंड होगा। सबका साथ और सबका विकास के ध्येय के साथ भारत वैश्विक पटल और सशक्त और सहभागी होगा। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही कहा था कि उनके तीसरे कार्यकाल के लिए सरकार ने अपना रोड मैप तैयार कर लिया है।
सिर्फ़ विकास और सबकी संतुष्टि के एजेंडे पर काम करना ही भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है। देश में नरेंद्र मोदी ने ‘जो कहा वह करके दिखाया’ वाली राजनीति की है। झूठे नारे और झूठी गारंटियों का दौर भारतीय राजनीति से खत्म किया। हर भारतीय तक सरकार पहुंचाने , सरकार की योजनाएं पहुंचाने , बिना किसी बिचौलिए के हर भारतवासी को शत प्रतिशत धनराशि पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया। लाखों करोड़ की संख्या में हर योजना के लाभार्थी हैं ल। जिन्हें अपनी पात्रता के अंतर्गत मिलने वाली योजनाओं के लाभ निर्धारित समय पर हमेशा मिल रहा है। इसी कारण आज समूचा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करता है। जयराम ठाकुर ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है।
देश भर में कांग्रेस तीन अंकों में नहीं पहुंच सकी। हिमाचल में सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस को प्रदेश के लोगों ने नकार दिया। लोकसभा चुनाव में मुख्यमंत्री न ही अपना हलका बचा सके और न ही मंत्री। 68 में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से हार गई। डेढ़ साल के कार्यकाल में सरकार की ऐसी स्थिति हो गई। इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश के लोगों में कांग्रेस की उन झूठी गारंटियों के जवाब सुक्खू सरकार को दिया है। प्रदेश के लोग इस सरकार से विकास और जनहित की योजनाओं की उम्मीद खो चुके हैं।
What's Your Reaction?
![like](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://youngvarta.com/assets/img/reactions/wow.png)