श्रम कानूनों में ऐतिहासिक सुधार , मजदूरों के अधिकार और उद्योग दोनों को मजबूती : सुरेश कश्यप
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में आयोजित वित्त समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के उपरांत उन्होंने श्रम सुधारों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के श्रम क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत सरकार ने एक बड़े और ऐतिहासिक सुधार के तहत देश में लागू 29 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में एकीकृत किया है
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला 08-01-2026
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने आज दिल्ली में आयोजित वित्त समिति की बैठक में भाग लिया। बैठक के उपरांत उन्होंने श्रम सुधारों को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत के श्रम क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम है। सुरेश कश्यप ने कहा कि भारत सरकार ने एक बड़े और ऐतिहासिक सुधार के तहत देश में लागू 29 श्रम कानूनों को चार श्रम संहिताओं में एकीकृत किया है। इनमें मजदूरी संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 तथा व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं कार्य परिस्थिति संहिता, 2020 शामिल हैं। यह सुधार श्रम कानूनों को सरल, पारदर्शी और आधुनिक बनाने की दिशा में एक निर्णायक पहल है।
What's Your Reaction?

