नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई
यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा 10-12-2023
प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने 2 किलो 500 ग्राम चरस के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
आरोपियों की पहचान केवल पुत्र मोहन सिंह निवासी चुराह और मान सिंह पुज्ञ विशन दास निवाली चुराह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार नूपरपुर पुलिस की टीम ने रविवार सुबह के समय भदरोया में नाका लगा रखा था। इसी दौरान पुलिस ने एक ट्रक नंबर HP01-1826 को चेकिंग के लिए रोका जिसमें चालक समेत दो लोग सवार थे।
चेकिंग के दौरान पुलिस को उक्त मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर करते हुए ट्रक और चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
What's Your Reaction?