राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने पंचायत चुनाव के स्टेटस को लेकर राज्यपाल को बंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट  

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी का मामला अब राजभवन पहुंच गया है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने पंचायत चुनाव के स्टेटस को लेकर राज्यपाल को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी

Nov 21, 2025 - 19:15
Nov 21, 2025 - 19:21
 0  48
राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने पंचायत चुनाव के स्टेटस को लेकर राज्यपाल को बंद लिफाफे में सौंपी रिपोर्ट  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    21-11-2025

हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी का मामला अब राजभवन पहुंच गया है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने पंचायत चुनाव के स्टेटस को लेकर राज्यपाल को सीलबंद लिफाफे में रिपोर्ट सौंपी है। 

जिसके बाद राज्यपाल ने भी कड़े तेवर दिखाते हुए पंचायत के चुनाव तय समय पर करवाने की बात कही है साथ ही सरकार और 7 जिलों के डीसी की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने आज सीलबंद लिफाफे में एक रिपोर्ट सौंपी है जिसका अध्ययन किया जाएगा।

 प्रदेश में पंचायत चुनाव समय पर होने की बात सरकार के मंत्री कह रहे हैं लेकिन अधिकारी और 7 जिलों के डीसी कह रहे हैं कि अभी चुनाव करवाना संभव नहीं है। राज्यपाल ने कहा कि यहां मंत्री बड़ा है या अधिकारी ? 

राज्य चुनाव आयोग और सरकार को मिलकर निर्णय लेना चाहिए और चुनाव समय पर करवाने चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि समय पर अगर विधानसभा का चुनाव न हो तो पूरे राज्य में अस्थिरता हो जाती है इसी प्रकार पंचायत चुनाव का भी समय पर होना बेहद जरूरी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />