हिन्दी उत्सव पर आयोजित भाषण में साक्षी, निबंध में महक, पोस्टर मेकिंग में आंचल और नारा लेखन में रिया ने झटका प्रथम स्थान

राजभाषा हिन्दी  को बढ़ावा देने के दृष्टिगत डिग्री कॉलेज चायल-कोटी के हिंदी-विभाग द्वारा  हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर अनेक गतिविधियों निबंध, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कविता पाठ, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । भाषण प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा ने प्रथम, नितिका ने द्वितीय और  एवं ओशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

Sep 28, 2025 - 19:38
Sep 28, 2025 - 20:05
 0  44
हिन्दी उत्सव पर आयोजित भाषण में साक्षी, निबंध में महक, पोस्टर मेकिंग में आंचल और नारा लेखन में रिया ने झटका प्रथम स्थान

 यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  28-09-2025
राजभाषा हिन्दी  को बढ़ावा देने के दृष्टिगत डिग्री कॉलेज चायल-कोटी के हिंदी-विभाग द्वारा  हिंदी उत्सव का आयोजन किया गया ।  इस अवसर पर अनेक गतिविधियों निबंध, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, कविता पाठ, भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । भाषण प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा ने प्रथम, नितिका ने द्वितीय और  एवं ओशन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 
कविता पाठ में दिक्षा ने प्रथम, सिमरन ने दूसरा तथा अमन ठाकुर  ने तीसरा स्थान हासिल किया। निबंध प्रतियोगिता में महक पहले स्थान पर एवं दीक्षा ठाकुर दूसरे स्थान पर रही। पोस्टर मेकिंग में आँचल शर्मा, अबिता एवं महक शर्मा ने क्रमशः पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में रिया पहले, मोनिका दूसरे एवं नेहा ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। 
उन्होने  हिंदी भाषा एवं इसे आगे बढ़ाने में हम सभी के व्यक्तिगत योगदान पर प्रकाश डाला। इससे पहले  हिंदी प्राध्यापक डॉ. बॉबिजा ने हिंदी दिवस एवं राजभाषा हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं सभी भाषाओं के प्रति सौहार्दपूर्ण रवैया अपनाने पर बल दिया। प्राचार्य ने विजेताओं को  पुरस्कार वितरित किये गए। कार्यक्रम का संचालन बी.ए. द्वितीय वर्ष की छात्रा अदिति द्वारा किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="500" height="900" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />
src="https://sgp1.digitaloceanspaces.com/cdn.iqwing.co.in/uploads/Deeserve%20Media%202.2_.jpg" width="340" height="600" alt="Deeserve Media Poster" loading="lazy" />