ईपीएफ होल्डर्स को अब पीएफ पर मिलेगा 8.25 प्रतिशत ब्याज , केंद्र सरकार ने लगाई मुहर 

पीएफ धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह फैसला करोड़ों कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लगभग 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को इस ब्याज दर से लाभ मिलेगा।

May 24, 2025 - 18:23
May 24, 2025 - 19:13
 0  55
ईपीएफ होल्डर्स को अब पीएफ पर मिलेगा 8.25 प्रतिशत ब्याज , केंद्र सरकार ने लगाई मुहर 
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - नई दिल्ली  24-05-2025
पीएफ धारकों के लिए अच्छी खबर है। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। यह फैसला करोड़ों कर्मचारियों के लिए फायदेमंद साबित होगा। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के लगभग 7 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को इस ब्याज दर से लाभ मिलेगा। 
सरकार की मंजूरी के बाद अब यह ब्याज सीधे खातों में ट्रांसफर किया जाएगा। इससे पहले EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी ने 28 फरवरी को मीटिंग में 8.25% ब्याज दर बरकरार रखने का फैसला किया था। जो पिछले वित्त वर्ष में दी गई दर के बराबर है। इसके बाद इसे वित्त मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा गया था। 
8.25% ब्याज दर के हिसाब से अगर आपके EPF अकाउंट में 1 लाख रुपए जमा हैं, तो इस पर साल में 8,250 रुपए का ब्याज मिलेगा। वहीं PF अकाउंट में 1 अप्रैल 2024 तक (वित्त वर्ष 2024-25 के लिए ओपनिंग बैलेंस) कुल 5 लाख रुपए जमा हैं। ऐसे में आपको 8.25% की ब्याज दर के हिसाब से 5 लाख पर 41,250 रुपए ब्याज के रूप में मिलेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow