पहल : स्वयं सहायता समूह ने धूप, अगरबत्ती के बाद गाय के गोबर से साबुन भी किया तैयार  

धूप, अगरबत्ती के बाद अब गाय के गोबर से साबुन भी तैयार हो गया है। कंडाघाट विकास खंड की देलगी पंचायत की महिलाओं ने गाय के गोबर से नहाने और कपड़े धोने का साबुन बनाया

Apr 7, 2024 - 11:52
 0  79
पहल : स्वयं सहायता समूह ने धूप, अगरबत्ती के बाद गाय के गोबर से साबुन भी किया तैयार  

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     07-04-2024

धूप, अगरबत्ती के बाद अब गाय के गोबर से साबुन भी तैयार हो गया है। कंडाघाट विकास खंड की देलगी पंचायत की महिलाओं ने गाय के गोबर से नहाने और कपड़े धोने का साबुन बनाया है। यही नहीं, शैंपू और वाशिंग पाउडर भी महिलाओं की ओर से निर्मित किया गया है। इस सामान की बाजार में मांग बढ़नी शुरू हो गई है। 

खास बात यह है कि तैयार किया गया वाशिंग पाउडर की पैकिंग भी काफी आकर्षक बनाई गई है। इसी के साथ गाय के गोबर से मूर्तियां, लक्ष्मी पांव समेत हवन सामग्री का भी उत्पादन महिलाएं कर रही हैं। इसके लिए मात्र सांचे का प्रयोग किया जा रहा है और चंद मिनट में साबुन और मूर्तियां तैयार हो रही हैं।

खास बात तो यह है कि सामान को तैयार करने के लिए महिलाएं कच्चा माल भी स्वयं बना रही हैं। इसके लिए अलग-अलग जड़ी-बूटियां भी मिलाई जा रही हैं। गौर रहे कि गाय के गोबर से महिलाएं धूप, अगरबत्तियां आदि पहले से तैयार कर रही थीं। लेकिन अब महिलाओं ने स्वरोजगार को बढ़ावा देते हुए कई अन्य प्रकार के उत्पाद बनाने भी शुरू कर दिए है। 

बीते वर्ष से पंचायत देलगी के कोठी गांव की स्वयं जागृति सहायता समूह की महिलाओं ने नया तरीका भी निकाला है। साथ ही सिद्ध कर दिया है कि गाय के गोबर को व्यर्थ फेंकने के बजाय इससे कई उत्पाद निर्मित किए जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow