सीएम सुक्खू ने भाजपा सांसदों पर साधा निशाना, दिल्ली में हिमाचल की आवाज न उठाने के आरोप

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक

Apr 20, 2024 - 13:45
 0  13
सीएम सुक्खू ने भाजपा सांसदों पर साधा निशाना, दिल्ली में हिमाचल की आवाज न उठाने के आरोप

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     20-04-2024

हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र की अहम बैठक के बाद कांग्रेस ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है. यह बैठक शिमला स्थित राजीव भवन में हो रही है। 

बैठक में शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी का पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ. बैठक में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने खास तौर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के लिए अहम बैठक बुलाई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने 15 महीने के काम को लेकर जनता के बीच में जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा के वक्त राज्य सरकार ने बिना केंद्र सरकार की मदद के बेहतरीन काम किया। 

उन्होंने कहा कि सभी भाजपा सांसदों और विशेष तौर पर शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को यह जवाब देना चाहिए कि उन्होंने हिमाचल में आई आपदा के वक्त वे वहां कहां छिप गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सिर्फ और सिर्फ हिमाचल प्रदेश की मदद रुकाने का काम किया। 

इसके अलावा ओल्ड पेंशन स्कीम को भी भाजपा ने रोकने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर महीने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान योजना के तहत 1 हजार 500 रुपए की सम्मान निधि की शुरुआत हुई, तब भी राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचकर भाजपा ने से रोकने की कोशिश की। 

शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे. शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि वे मुद्दों के आधार पर चुनाव लड़ेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow