विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन , भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर लिए विधायकों ने भाजपा नेतृत्व पर कानून-व्यवस्था को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देशभर में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है

Nov 26, 2025 - 18:28
 0  55
विधानसभा परिसर के बाहर कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन , भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  26-11-2025

प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को कांग्रेस विधायक दल के सदस्यों ने विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। हाथों में पोस्टर लिए विधायकों ने भाजपा नेतृत्व पर कानून-व्यवस्था को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा लगातार कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर देशभर में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जबकि असल समस्या भाजपा के ही कुछ नेताओं से पैदा हो रही है। नेगी ने कहा कि यह कहते हैं कि लॉ-एंड-ऑर्डर की समस्या है , जबकि वास्तव में हमें समस्या भाजपा के विधायकों से है। 
देशभर में जो घटनाएं सामने आ रही हैं , उनमें अधिकतर मामलों में उनके पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के नाम सामने आते रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में यौन शोषण से जुड़े मामले ज्यादा उठ रहे हैं और इनमें भाजपा नेताओं की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आप पूरे देश में देख लीजिए , ऐसा कौन-सा प्रदेश है जहां नौकरी देने से लेकर टिकट देने तक के मामलों में भाजपा नेताओं का नाम न आया हो। गौर हो कि पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मामले में चुराह से भाजपा के विधायक हंसराज पर युवती की ओर से लगाए आरोपों को लेकर बुधवार को शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक विधानसभा परिसर में धरने पर बैठे। 
इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने आरोपी विधायकों से इस्तीफे की मांग उठाई। मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में  कानून व्यवस्था तो  भाजपा खुद खराब रही है। कहा कि भाजपा के कई नेता याैन शोषण के आरोपों से घिरे हैं। लेकिन इनके आला नेता इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। पठानिया ने कहा कि विधानसभा परिसर के अंदर विस सदस्यों को ही प्रेस वार्ता करने का अधिकार होगा। इसके अलावा अन्य कोई भी व्यक्ति विधानसभा परिसर में प्रेसवार्ता नहीं कर सकेगा। 
परिसर के बाहर कोई भी व्यक्ति प्रेस वार्ता कर सकता है। 28 नवंबर और 4 दिसंबर को गैर सरकारी कार्यों के लिए दिन निर्धारित हैं। सत्र में विधायक 744 प्रश्न पूछेंगे , जिनमें 604 तारांकित और 140 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। सत्र के दौरान नियम 62 के तहत 11 सूचनाएं, नियम 63 के तहत 4, नियम 101 में 7, नियम 130 में 16 और नियम 324 में एक सूचना सदस्यों से प्राप्त हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow