संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का पीटरहॉफ में आयोजन  

संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में हुआ। इसमें मुख्यवक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह रहे उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद डॉ सिकंदर कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे

Jan 17, 2025 - 14:19
 0  24
संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का पीटरहॉफ में आयोजन  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    17-01-2025

संविधान गौरव अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन पीटरहॉफ में हुआ। इसमें मुख्यवक्ता केंद्रीय राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह रहे उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, सांसद डॉ सिकंदर कुमार एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जितेन्द्र सिंह ने कहा बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। राजनीतिक अजेंडे को साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। 

अपनी विभाजनकारी, द्वेषपूर्ण राजनीति को बल देने और चुनावों में मिल रही हार से हताश कांग्रेस के नेताओं ने लोकतंत्र के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और उसको भी अपनी साजिश का केंद्र बना दिया, राहुल गाँधी और उनके नेताओं के द्वारा किया गया ये कृत निंदनीय है। 

देश के संविधान को समावेशी बनाने में, देश के पिछड़ वर्ग, दलित, आदिवासी और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए तथा देश के लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता बाबा साहेब के विचारों और सिद्धांतों का सम्मान करता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भारत के संविधान को बनाने वाले डॉ भीमराव अंबेडकर और उनकी टीम और उस संविधान के अंदर लगभग 100 से अधिक बार परिवर्तन करने वाली कांग्रेस पार्टी, आज उस संविधान को कांग्रेस खोखली किताब बताती है। कांग्रेस के नेता उस कांग्रेस घोषित खोखली किताब को खाली किताब को दिखा दिखा कर देश के लोगों को गुमराह करने के काम में जुटी हुई है। 

वो कांग्रेस पार्टी जिसने अपनी गद्दी को बचाने के लिए सत्ता को प्राप्त करने के लिए आए दिन, नित दिन इस संविधान की धजिया उड़ाई वो संविधान की दुहाई दे देकर और जनता से वोट बटोरने के काम में जुटे है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दलितों की बात को जोरदार रूप से रखने का काम किसी ने किया तो आंबेडकर जी ने किया है और कांग्रेस की उस वक्त की केंद्र की सरकार द्वारा दलितों को पीछे करके मुस्लिमों को प्रोत्साहन देना का काम किया गया।

उन्होंने कहा की कश्मीर मुद्दे को लेकर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने बड़ा स्पष्ट शब्दों में कहा था जो नीति कांग्रेस कश्मीर के सिलसिले में बना रहे हैं उससे कश्मीर की समस्या का समाधान नहीं होने वाला है, यह कश्मीर बहुत बड़ी समस्या बनने वाली है, इस तरह की परिस्थिति देश में बनने वाली है जिसका सामना आने वा समय में हमको करना पड़ेगा इसलिए उन्होंने इस नीति का विरोध किया था। 

कश्मीर पर कांग्रेस की नीति उस समय भी विरोध जैसी थी, उस वक्त नेहरू ने हिंदुओं के लिए जो प्रतिबद्धता नहीं दिखाई वह दुर्भाग्यपूर्ण था, उस वक्त भीमराव अंबेडकर जी ने इस बात का भी विरोध किया था और ऐसे में एक नहीं अनेको उदाहरण ऐसे है जहां डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने कांग्रेस की नीतियों का विरोध किया था। आंबेडकर जी ने संविधान बना कर के दिया लेकिन कांग्रेस ने हमेशा अंबेडकर जी और संविधान दोनों का अपमान किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow