बाहरी राज्यों के IAS और IPS  अफसरों पर विवादित बयान के बाद सुक्खू सरकार के दो मंत्री आमने-सामने 

बाहरी राज्यों के आईएएस और आईपीएस अफसरों पर विवादित बयान के बाद सुक्खू सरकार के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि मंत्रियों को अधिकारियों से काम करवाना आना चाहि

Jan 15, 2026 - 12:15
 0  5
बाहरी राज्यों के IAS और IPS  अफसरों पर विवादित बयान के बाद सुक्खू सरकार के दो मंत्री आमने-सामने 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    15-01-2026

बाहरी राज्यों के आईएएस और आईपीएस अफसरों पर विवादित बयान के बाद सुक्खू सरकार के दो मंत्री आमने-सामने आ गए हैं। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि मंत्रियों को अधिकारियों से काम करवाना आना चाहिए। वहीं, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं वैसा सम्मान नहीं कर सकता जैसा कि एनएचएआई के अफसरों का किया।

बता दें कि विक्रमादित्य के बयान के बाद सबसे पहले राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की प्रतिक्रिया आई थी। अब अनिरुद्ध सिंह ने टिप्पणी तो विक्रमादित्य ने उन्हें उनके पुराने विवाद पर घेरने का प्रयास किया। अब पूरे मामले में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य चारों तरफ घिर गए हैं। आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी विरोध में उतर आए हैं।

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ने बुधवार को विक्रमादित्य के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसे बयानों से अधिकारियों का मनोबल टूटता है। हिमाचल प्रदेश में ज्यादातर अधिकारी बाहरी राज्यों से हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि मंत्रियों को अफसरों से काम करवाना आना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपनी गलतियां छिपाने के लिए अधिकारियों पर गाज गिराना सही नहीं है। 

काम करवाने का भी तरीका होना चाहिए। अपनी गलती किसी और पर डालना उचित नहीं है।  उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकार के स्तंभ के तौर पर काम करते हैं। वे किस राज्य से संबंध रखते हैं, यह कोई मायने नहीं रखता। 

साल 2016 के बाद तो प्रदेश में नए आईएएस अधिकारी भी नहीं आए हैं। यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करने के बाद आईएएस और आईपीएस अधिकारी बनते हैं। हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले अधिकारी भी बाहरी राज्यों में काम कर रहे हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow