पर्यटकों के लिए राहत : बीआरओ ने रोहतांग दर्रा में सड़क से बर्फ हटाने का कार्य किया शुरू
समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा इस बार एक महीने पहले ही बर्फ से लकदक है। रोहतांग टॉप पर लगभग तीन फीट बर्फ की परत जमी है। जल्द पर्यटक बर्फीली वादियों का लुत्फ ले सकेंगे। बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया

यंगवार्ता न्यूज़ - मनाली 13-10-2025
समुद्रतल से 13050 फीट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रा इस बार एक महीने पहले ही बर्फ से लकदक है। रोहतांग टॉप पर लगभग तीन फीट बर्फ की परत जमी है। जल्द पर्यटक बर्फीली वादियों का लुत्फ ले सकेंगे। बीआरओ ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
ऐसे में पर्यटक जल्द पर्यटक रोहतांग दर्रा तक पहुंच सकेंगे। रोहतांग दर्रा 15 नवंबर के बाद आधिकारिक तौर पर यातायात के लिए बंद हो जाता है, लेकिन इस साल अक्तूबर माह के शुरुआती दौर में ही रोहतांग बर्फ से लकदक है।
सिस्सू, अटल टनल और कोकसर में भी बर्फबारी हुई है। यह बर्फबारी मनाली के पर्यटन कारोबार में जान फूंकने का काम करेगी। बर्फबारी से पर्यटन कारोबारी गदगद हो गए हैं। सीमा सड़क संगठन सड़क से बर्फ हटाने के कार्य में जुटी हुई है।
रोहतांग टॉप तक बर्फ हटा दी गई है लेकिन, कोकसर की तरफ से बर्फ हटाने का कार्य शेष रह गया है। इसके बाद पर्यटक रोहतांग दर्रा की बर्फ़ीली वादियों का दीदार कर सकेंगे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि उन्होंने रोहतांग का निरीक्षण किया है।
कोकसर की तरफ से बर्फ हटाने का कार्य शेष है। उसके बाद ही पर्यटकों को जाने की अनुमति की जाएगी। फिलहाल पर्यटकों को मढ़ी से कुछ आगे तक ही भेजा जा रहा है।
What's Your Reaction?






