एचपीबीओसीडब्ल्यू कसौली विधानसभा क्षेत्र के 150 लाभार्थियों को 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आज सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की

May 3, 2025 - 20:20
 0  41
एचपीबीओसीडब्ल्यू कसौली विधानसभा क्षेत्र के 150 लाभार्थियों को 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन
  03-05-2025

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड द्वारा आज सोलन ज़िला के कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर में बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के विषय में लोगों को जागरूक करने के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होकर बोर्ड की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में कसौली विधानसभा क्षेत्र के लगभग 150 पंजीकृत लाभार्थियों को विभिन्न कल्याण योजनाओं के तहत 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान की गई। यह सहायता छात्रवृत्ति, विवाह अनुदान, आवास अनुदान इत्यादि के तहत कामगारों एवं उनके परिवारों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य के साथ प्रदान की गई। 
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाएं पात्र श्रमिकों को समयबद्ध लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही हैं। विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन की समस्याओं का समयबद्ध निवारण करने के लिए प्रयासरत है और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के ऊर्जावान नेतृत्व में संतुलित विकास सुनिश्चित बनाया जा रहा है। विधायक ने लोगों से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनसे लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ज़िला स्तर, उपमण्डल स्तर, खण्ड स्तर तथा ग्राम स्तर तक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध है और लोगों को इनका लाभ उठाना चाहिए। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं और उनके नेतृत्व में यह सुनिश्चित बनाया जा रहा है कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं पात्र लोगों को समय पर लाभान्वित कर सकें। 
उन्होंने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पात्र निर्माण श्रमिकों को बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है ताकि पात्र लाभ प्राप्त करने से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार की 14 योजनाएं महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से पात्र व्यक्तियों के जीवन स्तर पर आशातीत सुधार लाने और उन्हें सम्मान के साथ जीने का अधिकार प्रदान करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि बोर्ड द्वारा पंजीकृत एकल महिलाओं, विधवाओं, परित्यक्त महिलाओं तथा दिव्यांग महिला लाभार्थियों को पक्के घरों के निर्माण के लिए 03 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता प्रदान करने का प्रावधान है। उन्होंने प्लम्बर, बिजली का कार्य, फिटिंग, चिनाई, बढ़ई एवं अन्य भवन तथा निर्माण कार्यों में संलग्न श्रमिकों से कल्याण बोर्ड के साथ अपना पंजीकृत करने का आग्रह किया ताकि श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सके। 
नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों सहित समाज के सभी वर्गों के सशक्तिकरण के लिए कार्यशील है और सभी के सहयोग से हरित ऊर्जा से परिपूर्ण एवं आदर्श हिमाचल का निर्माण सम्भव होगा। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड निदेशक मण्डल के सदस्य एवं एटक के प्रदेशाध्यक्ष जगदीश चंद भारद्वाज ने भी इस अवसर पर श्रमिक कल्याण विषय पर सारगर्भित जानकारी प्रदान की। श्रम कल्याण अधिकारी ललित शर्मा ने मुख्यातिथि एवं अन्य का स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत रणो के प्रधान संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत चामत भढ़ेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा, ग्राम पंचायत हरिपुर के उप प्रधान अफज़ल बेग, बीडीसी सदस्य वीरेन्द्र शर्मा, कृषि उपज विपणन समिति सोलन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, कांग्रेस पार्टी के देवेंद्र शर्मा, हरि शर्मा, नियाज़ मोहम्मद, खण्ड विकास अधिकारी सोलन रमेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामवासी व बोर्ड से जुड़े श्रमिक उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow