शिमला को हरा भरा करने का युवाओ ने उठाया बीड़ा , नई उड़ान संस्था ने भट्टाकुफर में किया पौधारोपण  

शिमला को हरा भरा करने का शिमला के युवाओ ने बीड़ा उठाया है। आर्यन चौहान ने अन्य युवाओ के साथ मिल कर नई उड़ान संस्था बनाई है और इस संस्था के द्वारा शहर के आसपास के हिस्सों में पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को शिमला के भट्टाकुफर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजतियो के पौधे रोपे गए

Jul 20, 2025 - 19:47
Jul 20, 2025 - 19:51
 0  20
शिमला को हरा भरा करने का युवाओ ने उठाया बीड़ा , नई उड़ान संस्था ने भट्टाकुफर में किया पौधारोपण  
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media
Paras School The Rose Orchid World School Admission Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला  20-07-2025
शिमला को हरा भरा करने का शिमला के युवाओ ने बीड़ा उठाया है। आर्यन चौहान ने अन्य युवाओ के साथ मिल कर नई उड़ान संस्था बनाई है और इस संस्था के द्वारा शहर के आसपास के हिस्सों में पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। रविवार को शिमला के भट्टाकुफर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहाँ खाली पड़ी भूमि पर विभिन्न प्रजतियो के पौधे रोपे गए। इस अभियान में स्कूल कालेज के छात्रों के साथ शहर के युवाओ ने पौधे लगाए साथ ही लोगो से भी पौधरोपण करने का आह्वान किया। नई उड़ान संस्था के संयोजक आर्यन चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण अन्य सामाजिक कार्यो को लेकर नई उड़ान संस्था बनाई गई , जिसमें शहर के युवाओ को जोड़ा गया है और पहला कार्यक्रम आज भट्टाकुफर के समीप पौधरोपण का किया गया। 
जहा विभिन्न प्रजातियों के 75 पौधे रोपे गए है और  स्कूली बच्चे और युवा पीढ़ी द्वारा पौधे रोपे गए है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से भारी आपदा हिमाचल में आ रही है और इसका एक कारण पर्यावरण से छेड़छाड़ ओर पेड़ कटान भी है। बड़े बड़े पहाड़ गिर रहे है और अवैज्ञानिक तरीके से कटान हो रहा है हालांकि विकास भी जरूरी है , लेकिन यदि एक पेड़ काटा जाता है तो उसकी जगह पर 20 पेड़ो को लगाया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि इसके अलावा संस्था अन्य सामाजिक कार्य करने के साथ ही नशे के खिलाफ भी युवाओं को जागरूक करने का अभियान शुरू करेगी।साथ ही शिक्षा को लेकर भी कार्यक्रम आयोजित करेगी। वही आरूषी शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर इस संस्था का गठन किया गया है और आज यहां पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि शिमला हरा भरा रहे। 
उन्होंने कहा कि जिस तरह से शिमला में पर्यावरण में काफी बदलाव आया है। यहां पर गर्मियों में जैसे गर्मियों काफी ज्यादा हो रही है और बर्फबारी नहीं हो रही है। क्लाइमेट चेंज इसकी वजह है ऐसे में शिमला को हरा भरा करना जरूरी है। लोग अपने घरों के आसपास सेब व अन्य फलदार पौधे तो लग रहे हैं लेकिन जो प्राकृतिक पेड़ पौधे हैं जिन्हें काटा जा रहा है। उनके स्थान पर पौधे नहीं लगाई जा रहे हैं ऐसे में सभी को पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पौधा रोपण करना चाहिए। आज यहां पर पौधरोपण किया गया और आने वाले दिनों में अन्य हिस्सों में भी पौधे लगाए जाएंगे और समय समय पर आ कर इन पौधों की देखरेख भी की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow